चौथम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 114 लीटर से अधिक शराब बरामद, महिला गिरफ्तार – पति फरार

खगड़िया जिले में विधानसभा चुनाव और त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस की सख़्ती जारी है। सोमवार को चौथम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपरा इलाके में बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान राजीव साह के पुराने घर से 114.375 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

छापेमारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने किया, जिसमें एसआई राकेश कुमार और एसआई अभिमन्यु कुमार सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने मौके से राजीव साह की पत्नी पिंकी देवी को गिरफ्तार किया, जबकि राजीव साह मौके से फरार हो गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी घर से शराब बरामद की गई थी, और उस समय भी पति-पत्नी दोनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। पुलिस का कहना है कि चुनाव और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस कार्रवाई के बाद इलाके के शराब तस्करों और माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। चौथम पुलिस ने कहा कि ऐसी छापेमारी आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083682
Users Today : 16
Users Yesterday : 32