बेलदौर में फ्लैग मार्च: चुनाव शांति व निष्पक्षता के लिए प्रशासन सड़कों पर उतरा

बेलदौर (खगड़िया): आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक अमले ने गुरुवार को बेलदौर नगर पंचायत क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।

अंचल अधिकारी अमित कुमार और पुलिस पदाधिकारी रामजीवन सिंह के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च नगर पंचायत के खर्रा वासा, भैंसा डीह, बेलदौर बाजार से होते हुए तिलाठी चौक तक किया गया।
दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और वाहनों की जांच प्रक्रिया व मतदान केंद्रों तक पहुंच मार्गों की जानकारी ली।

अंचल अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि “चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या आचार संहिता उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” वहीं, पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की सघन जांच करने और सीआरपीएफ की चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया है।

अपर थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

इस मौके पर राजस्व अधिकारी सत्यनारायण झा, बीपीआरओ प्रमोद कुमार पासवान, एसआई रामजीवन सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और सीआरपीएफ जवान मौजूद थे।

रिपोर्ट – नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083667
Users Today : 1
Users Yesterday : 32