जमीन विवाद में चली लाठियां — दबंगों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को किया लहूलुहान

बेलदौर (खगड़िया): मुराशी गांव में जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार को तनाव बढ़ गया जब कुछ दबंगों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को बेरहमी से पीट दिया। घायलों को परिजनों ने आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

पीड़ित विपिन साह ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर बताया कि उनका पड़ोसी मंटू शाह पिछले कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद कर रहा है। गुरुवार को जब उसने पीड़ित की निजी जमीन पर घर निर्माण शुरू किया, तो विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की।

मारपीट में परिवार के चार लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
अपर थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है, जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083689
Users Today : 23
Users Yesterday : 32