तालाब बना मौत का कुंड – स्नान करते समय डूबा दूसरी कक्षा का छात्र, गांव में शोक

शंभुगंज (बांका): जिले के पैदापुर गांव में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां महज 10 साल का बच्चा तालाब में डूब गया। मृतक की पहचान घनश्याम मांझी के पुत्र रमेश कुमार के रूप में हुई है, जो गांव के ही सरकारी विद्यालय में दूसरी कक्षा का छात्र था।

जानकारी के अनुसार, रमेश अपने तीन दोस्तों के साथ तालाब में स्नान करने गया था। खेलते-खेलते वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथियों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक ग्रामीण पहुँचे और उसे बाहर निकाला गय, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिवार में कोहराम मच गया है। रमेश अपनी चार बहनों में सबसे छोटा और परिवार का इकलौता बेटा था। माँ यशोदा देवी बार-बार बेहोश हो जा रही हैं, जबकि पिता घनश्याम मांझी का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही शंभुगंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि यह घटना प्रथम दृष्टया स्नान के दौरान डूबने का मामला प्रतीत होता है।

घटना की जानकारी मिलने पर जदयू जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन भी पहुँचे और प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि तालाब काफी गहरा है और पहले भी कई बार बच्चे इसमें फिसल चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा घेराबंदी और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

यह हादसा सिर्फ एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे पैदापुर गांव के लिए गहरी त्रासदी बन गया । जहाँ कुछ घंटे पहले बच्चों की किलकारियां थीं, अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

रिपोर्ट: कुमार चंदन, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083667
Users Today : 1
Users Yesterday : 32