मेहिनाथ नगर पंचायत में छठ मेला की तैयारियाँ जोरों पर, समिति ने की समीक्षा बैठक

खगड़िया। बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के मेहिनाथ नगर पंचायत स्थित भोला दास वासा में छठ पूजा और मेले की तैयारी को लेकर समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा और मेला के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता अमन कुमार ने की, जबकि सचिव नटवर शर्मा ने कार्यवाही संचालित की। कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, निगरानी समिति सदस्य परशुराम शर्मा, रणजीत कुमार रमन, अरुण शर्मा, मुरलीधर शर्मा, रणधीर कुमार, डिंपल कुमार, सवान कुमार और अमित कुमार भी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि छठ मेला के दौरान स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हर घाट पर साफ-सफाई के साथ-साथ बिजली की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन से समन्वय भी किया जाएगा।

दूसरी ओर, नगर पंचायत क्षेत्र के सभी छठ घाटों की सफाई पूरी कर ली गई है। घाटों के चारों ओर लाइट की सजावट और साउंड सिस्टम लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। समिति ने बताया कि इस वर्ष छठ मेला में पारंपरिक संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

रिपोर्ट: नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083659
Users Today : 25
Users Yesterday : 28