बेलदौर में रालोजपा का चुनाव कार्यालय खुला, सुनीता शर्मा ने कहा — “विकास ही हमारी पहचान होगी”

खगड़िया। बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का चुनाव कार्यालय पेट्रोल पंप के पास भव्य समारोह के बीच उद्घाटित किया गया। पार्टी की प्रत्याशी और पूर्व विधायिका सुनीता शर्मा ने रिबन काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह में कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर सुनीता शर्मा ने कहा कि — “यदि जनता मुझे आशीर्वाद देती है तो बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई जाएगी। हमारा लक्ष्य है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस पासवान के हाथों को मजबूत किया जाए और बेलदौर को प्रगति की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया जाए।”

उन्होंने नीतीश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास के नाम पर केवल “लूट और भ्रष्टाचार” हुआ है। उन्होंने वादा किया कि उनकी पार्टी यदि विधानसभा में पहुँचती है तो बेलदौर से लेकर पूरे बिहार में “अफसरशाही और भ्रष्टाचार” का अंत किया जाएगा।

इस मौके पर लोखो शर्मा, सुनील शर्मा, मुखिया हिटलर शर्मा, उमेश शर्मा, मुरलीधर शर्मा, पंसस मुनेश शर्मा, पैक्स अध्यक्ष अवधेश शर्मा, नीतीश कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083659
Users Today : 25
Users Yesterday : 28