खगड़िया जिले के रोहियामा गांव के पास गुरुवार दोपहर रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया। तेज गति से दौड़ रही एक मोटरसाइकिल ने बस से उतर रही महिला को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह सड़क पर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अफसाना खातून नामक महिला बस से उतर ही रही थीं कि तभी करीब 70–80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। अफसाना खातून सड़क पर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। गनीमत रही कि उनके साथ मौजूद बच्चा बाल-बाल बच गया।
घायल बाइक सवार की पहचान बॉबी कुमार के रूप में हुई है, जो तेगाछी से हरिपुर अपनी बहन के घर जा रहे थे। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। वहीं ग्रामीणों ने सड़क पर वाहनों की बेतहाशा रफ्तार और ट्रैफिक नियंत्रण की कमी पर नाराज़गी जताते हुए प्रशासन से सख्त निगरानी की मांग की है।
ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 12
Users Yesterday : 62