मुंगेर (बिहार)। दमयंती सदन, रोड नंबर 10, शास्त्री नगर में बुधवार को आयोजित “ऑल रिपोर्टर्स यूनियन ऑफ नेशन पत्रकार सम्मान समारोह 2025” में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई पत्रकारों और सामाजिक हस्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जगदूत हिंदी समाचार पत्र के संपादक अरुण कुमार वर्मा के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा — “पत्रकार समाज का आईना हैं, जो हर परिस्थिति में सत्य की खोज कर उसे जनता तक पहुंचाते हैं। पत्रकारों को संगठित, निर्भीक और सशक्त होकर आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र की रक्षा में कलम ही सबसे बड़ा हथियार है।”
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों को सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के ठोस प्रयास का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके सम्मान को बनाए रखना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में झारखंड स्टेट ब्यूरो हेड अनिल कुमार वर्मा (उर्फ पप्पू), बोकारो के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार जायसवाल, मधेपुरा के अमन सिंह, मो. रेहान, बनारस से हन्नी कुमार, पियूष कुमार और अजय कुमार वर्मा सहित कई पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले कई विशिष्ट व्यक्तित्वों — सुरेश नायक (सुपौल), रंजय तिवारी (नोएडा), ओजस कुमार, अनुज कुमार, शुभम कुमार, कौशल कुमार, सौरभ कुमार, बिशाल आनंद, माधुरी कुमारी और बेला कुमारी — को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
दूर-दराज़ जिलों — दानापुर, भागलपुर, लखीसराय, जमुई, पालीगंज, खगड़िया, बेगूसराय, पटना और फुलवारी अनुमंडल — से आए पत्रकारों की उपस्थिति ने समारोह को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम का संचालन राज कुमार जायसवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अशोक वर्मा ने किया।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 1
Users Yesterday : 32