झाझा (जमुई)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच झाझा थाना क्षेत्र के परसा गांव में एनडीए प्रत्याशी दामोदर रावत के प्रचार वाहन पर हमला कर दिया गया। ग्रामीणों ने वाहन चालक के साथ मारपीट की और गाड़ी में लगे जदयू-भाजपा के झंडे व पोस्टर फाड़ दिए। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने चालक से 20 हजार रुपये की रंगदारी की मांग भी की।
जानकारी के मुताबिक, गिद्धौर रेलवे स्टेशन निवासी चालक राहुल कुमार प्रचार वाहन लेकर परसा गांव जा रहा था। गांव के प्रवेश द्वार पर बांस लगाकर रास्ता रोक रखा गया था, जहां करीब 8 से 10 लोग मौजूद थे। उन्होंने वाहन रुकवाकर चालक से आरजेडी का गाना बजाने को कहा। चालक के इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। ग्रामीणों ने वाहन के सामने बुलेट बाइक खड़ी कर दी और पैसे मांगे।
पीड़ित चालक ने झाझा थाने में दो नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मुख्य आरोपित सुरेंद्र यादव उर्फ टेनी यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपितों की तलाश जारी है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को पकड़ लिया गया है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इस घटना के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एनडीए समर्थकों ने इसे “पुराने जंगलराज की वापसी” बताया और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 34
Users Yesterday : 55