गोगरी पुलिस को बड़ी सफलता: कुख्यात हथियार तस्कर प्रीतम यादव गिरफ्तार

एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में बरामद हुई दो देसी पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस; आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास आया सामने

खगड़िया। खगड़िया एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर जिले में हथियार तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत गोगरी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शेरगढ़ मोड़ मंदिर के पास घेराबंदी कर कुख्यात हथियार तस्कर प्रीतम कुमार उर्फ प्रीतम यादव को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके पास से दो देसी पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी की पहचान प्रीतम कुमार, पिता चांनो यादव, निवासी शेरगढ़, थाना गोगरी, जिला खगड़िया के रूप में हुई है। मामले को लेकर गोगरी थाना में 29 नवंबर 2025 को आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रीतम कुमार का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा और गंभीर रहा है। वर्ष 2020 में उस पर हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था। इसके अलावा शराबबंदी कानून उल्लंघन में भी एक मामला उसके खिलाफ दर्ज है। वर्ष 2018 में जबरन वसूली और रंगदारी मांगने के आरोप में भी वह आरोपी बनाया गया था। मारपीट, धमकी व आपराधिक षड्यंत्र जैसे कई मामले भी विभिन्न थानों में दर्ज बताए जाते हैं।

इस सफल कार्रवाई में गोगरी डीएसपी अखिलेश कुमार, थाना प्रभारी दिनेश कुमार, परि. पुअनि. सिंटु कुमार तथा सशस्त्र बल की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083658
Users Today : 24
Users Yesterday : 28