मगध विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. एस.पी. शाही ने पूर्व प्रति-कुलपति प्रो. के.एन. पासवान का किया सम्मानपूर्वक स्वागत

अंग-वस्त्र, पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिह्न भेंट कर किया सम्मान; विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व प्रशासनिक विकास में प्रो. पासवान के योगदान को किया याद

बोधगया। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया में कुलपति प्रो. एस.पी. शाही ने शनिवार को विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति-कुलपति प्रो. के.एन. पासवान का कुलपति कार्यालय में सम्मानपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर कुलपति ने उन्हें अंग-वस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान कुलपति प्रो. शाही ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में प्रो. पासवान के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा, नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शी दृष्टिकोण सदैव प्रेरणादायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय आज जिस प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है, उसमें प्रो. पासवान की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

वहीं, प्रो. के.एन. पासवान ने भी इस स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए कुलपति प्रो. शाही और विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, गयाजी

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083659
Users Today : 25
Users Yesterday : 28