डायट रामगंज, संसारपुर खगड़िया में एजुकेशनल सिनेमा ‘पाठशाला’ का हुआ प्रसारण

खगड़िया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रामगंज, संसारपुर, खगड़िया में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देशानुसार शैक्षणिक सिनेमा का विशेष प्रसारण किया गया। इस अवसर पर डायट के प्राचार्य, सभी व्याख्याता एवं प्रशिक्षु शिक्षकों ने सामूहिक रूप से फिल्म का अवलोकन किया।

फिल्म ‘पाठशाला’ में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार कुछ शैक्षणिक संस्थान शिक्षा को सेवा के बजाय व्यापार के रूप में संचालित कर रहे हैं, जहां बच्चों के भविष्य से अधिक मुनाफे को प्राथमिकता दी जाती है।

डायट के प्राचार्य मनोज कुमार यादव एवं व्याख्याता धर्मनारायण तांती ने कहा कि फिल्म समाज से जुड़े एक गंभीर मुद्दे को उजागर करती है। यह उन प्रवृत्तियों पर सवाल उठाती है, जहां पैसों के आगे बच्चों के करियर का कोई महत्व नहीं रह जाता।

वहीं व्याख्याता पंकज कुमार पंडित एवं ज्योति कुमारी ने बताया कि फिल्म में ऐसे स्कूलों की चर्चा की गई है, जो बाहर से किताब-कॉपी खरीदने पर बच्चों को दंडित करते हैं, जो निंदनीय है।

व्याख्याता मधुश्री एवं अवधेश कुमार आलोक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज कई बड़े स्कूल शिक्षा से ज्यादा ब्रांडिंग और मुनाफे पर ध्यान दे रहे हैं। स्कूलों को एक उत्पाद की तरह बाजार में प्रस्तुत किया जा रहा है।

प्रशिक्षु शिक्षकों सिद्धार्थ कुमार, हरिमोहन प्रसाद निराला, पुष्पा कुमारी एवं मंजरी कुमारी ने कहा कि नाम और प्रचार की होड़ में कई स्कूल प्रबंधन स्थानीय व्यापारियों से सांठगांठ कर यह आदेश जारी कर देते हैं कि सभी शैक्षणिक सामग्री विद्यालय से ही खरीदी जाए, वह भी बाजार मूल्य से अधिक दर पर।

इस अवसर पर प्राचार्य मनोज कुमार यादव, धर्मनारायण तांती, पंकज कुमार पंडित, ज्योति कुमारी, विश्वमोहन राकेश, सोनू कुमार, तेजनारायण कुमार, मधुश्री, अवधेश कुमार आलोक, अंकित सुमन सहित रसना रानी, गिरधारी कुमार रंजन, आकाश भारती, नीतेश कुमार, संतोष कुमार सिंह, रविश कुमार यादव एवं सैकड़ों प्रशिक्षु शिक्षक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

077488
Users Today : 16
Users Yesterday : 42