गोगरी थाना में नए थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने संभाला पदभार

अपराध और शराब कारोबार पर सख्ती का ऐलान, अमन-चैन कायम रखने का संकल्प

खगड़िया | गोगरी: गोगरी थाना में नवपदस्थापित थानाध्यक्ष ने बुधवार को औपचारिक रूप से अपना योगदान दिया। योगदान ग्रहण करते ही उन्होंने थाना क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और शराब की तस्करी व अवैध बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का स्पष्ट संकल्प दोहराया।

थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने शराब कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध धंधे में संलिप्त लोग तत्काल इससे दूर हो जाएं, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अपराधियों को भी कानून-व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों से बाज आने की हिदायत दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अमन-चैन बनाए रखने के लिए पुलिस हर स्तर पर सक्रिय और सतर्क रहेगी।

इससे पूर्व निवर्तमान थानाध्यक्ष ने विधिवत रूप से थाना का प्रभार नए थानाध्यक्ष को सौंपा। प्रशासनिक बदलाव के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद जताई है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, गोगरी

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083667
Users Today : 1
Users Yesterday : 32