खगड़िया: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का हमला, केंद्र सरकार पर गांधी के अपमान का आरोप

खगड़िया में जिला कांग्रेस की प्रेस वार्ता, 11 से 30 जनवरी तक उपवास, पंचायत भ्रमण और धरना का एलान

दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया । अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर VB-GRAM-G किए जाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया गया और इसे ग्रामीण रोजगार व आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला बताया गया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए खगड़िया जिला प्रभारी सह पर्यवेक्षक एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव मनोज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की पहल पर तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कार्य करने वाली सरकार ने काम के अधिकार को मौलिक अधिकार के रूप में स्थापित करते हुए 7 सितंबर 2005 को कानून पारित किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में नरेंद्र मोदी सरकार महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी इस योजना का नाम बदलकर उनके विचारों और विरासत का अपमान कर रही है।

मनोज शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर देश ने आजादी हासिल की। आज विश्व के कई देश अपने संसद भवनों और संस्थानों में गांधी जी की प्रतिमा स्थापित करते हैं, लेकिन भारत में ही उनकी स्मृति से जुड़े कानून और योजनाओं के नाम बदले जा रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यह कानून 2 फरवरी 2006 को देश के 200 जिलों एवं बिहार के 19 जिलों में लागू किया गया था और 2008 में पूरे देश में इसे विस्तार दिया गया।

खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार अविनाश ने कहा कि 2009 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के नाम में बदलाव कर भाजपा सरकार ने गांधी जी की आत्मा को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को नई पहचान बनानी थी, तो किसी नई योजना के माध्यम से ऐसा किया जाना चाहिए था, न कि राष्ट्रपिता के नाम से जुड़ी योजना को बदलकर। कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ संघर्ष करेगी और जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों को उजागर करेगी।

उन्होंने आंदोलन की रूपरेखा बताते हुए कहा कि 11 जनवरी को बापू स्मारक, बलुआही (खगड़िया) के समक्ष एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध किया जाएगा। 12 जनवरी को जिले के ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर ग्रामीणों को केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत कराया जाएगा तथा 30 जनवरी को खगड़िया जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा।

प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष कुंदन कुमार सिन्हा, सूर्यनारायण वर्मा, पूर्व प्रत्याशी प्रीति वर्मा, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार, सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, कांग्रेस नेता अर्जुन यादव, प्रमोद राय, चंदन कुमार यादव एवं देवानंद ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

077488
Users Today : 16
Users Yesterday : 42