Bihar Breaking News: भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

ई-मेल से मिली धमकी के बाद कोर्ट परिसर खाली, बम स्क्वॉड व पुलिस बल तैनात

Bihar Breaking News,भागलपुर — भागलपुर सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को अफरा-तफरी मच गई। धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे कोर्ट परिसर को एहतियातन खाली करा दिया

मौके पर बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सिविल कोर्ट परिसर के हर हिस्से की गहन तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

इधर, धमकी भरे ई-मेल को लेकर साइबर सेल जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ई-मेल कहां से और किसके द्वारा भेजा गया, साथ ही इसके पीछे किसी साजिश की आशंका तो नहीं है।

फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका, भागलपुर 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081664
Users Today : 7
Users Yesterday : 52