6 फरवरी के बाद गोगरी में फिर शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, सीओ दीपक कुमार ने किया स्पष्ट

व्यस्तता के कारण अस्थायी रूप से रुकी थी कार्रवाई, नाले पर किए गए सभी अतिक्रमणों पर रहेगी प्रशासन की नजर

खगड़िया। गोगरी नगरपरिषद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर स्थिति अब स्पष्ट हो गई है। अंचलाधिकारी दीपक कुमार ने कहा है कि 6 फरवरी के बाद पुनः अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण अभियान को कुछ समय के लिए रोका गया था, लेकिन इसे स्थगित नहीं किया गया है।

सीओ दीपक कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नाले और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण प्रशासन की पूरी निगरानी में हैं। शिव मंदिर से पुल गली तक की गई पूर्व कार्रवाई केवल एक चरण था। इसके आगे भी जहां-जहां नाले अथवा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पाया गया है, वहां चरणबद्ध और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी मामलों में समान प्रक्रिया अपनाई जाएगी और नियमों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सीओ के इस बयान के बाद नगरपरिषद क्षेत्र में यह साफ हो गया है कि अभियान रुका नहीं है, बल्कि अगले चरण की तैयारी चल रही है। अब 6 फरवरी के बाद गोगरी में एक बार फिर अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती देखने को मिल सकती है।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083666
Users Today : 32
Users Yesterday : 28