पूर्व विधायक राम बहादुर आज़ाद की 92वीं जयंती कल, श्रद्धांजलि समारोह का किया जाएगा आयोजन

डॉ. योगीराज रामनाथ अघोरी पार्क, बलुआही में होगा कार्यक्रम, फरकिया क्षेत्र के गांधी को दी जाएगी श्रद्धांजलि

खगड़िया — फरकिया क्षेत्र के गांधी, समाजवादी योद्धा, जेपी सेनानी एवं पूर्व विधायक की 92वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम डॉ. योगीराज रामनाथ अघोरी पार्क, राम बहादुर आज़ाद चौक, बलुआही (खगड़िया) में आयोजित होगा। समारोह के दौरान उनके सामाजिक, राजनीतिक एवं लोकतांत्रिक संघर्षों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

आयोजकों ने जिले के प्रबुद्धजनों, समाजवादियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर स्मृतिशेष राम बहादुर आज़ाद जी के विचारों और आदर्शों को स्मरण करने की अपील की है।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083694
Users Today : 28
Users Yesterday : 32