मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएमसीएच पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण, 5462 बेड वाले अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

पटना — बिहार के मुख्यमंत्री ने बुधवार को (पीएमसीएच) के पुनर्विकास एवं निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आपातकालीन भवन (फेज–1) के प्रथम तल स्थित रेडियोलॉजी विभाग का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि यहां विश्वस्तरीय सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों सहित आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे गंभीर मरीजों को त्वरित और सटीक जांच की सुविधा मिलेगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री आपातकालीन भवन के पांचवें तल पर पहुंचे, जहां उन्होंने शिशु विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान नियोनेटिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) वार्ड, नर्स स्टेशन, स्वच्छ एवं मलिन वस्त्र भंडार सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रांगण में चल रहे पुनर्विकास एवं निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि पुनर्विकास परियोजना के तहत पीएमसीएच को 5,462 बेड की क्षमता वाले अत्याधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है और कार्य तेजी से प्रगति पर है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए तथा गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सा सुविधाओं के आधुनिकीकरण के साथ-साथ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मियों के लिए आवासीय व्यवस्था भी समुचित रूप से सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि पीएमसीएच आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उन्हें समय पर बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, पीएमसीएच में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के लिए बनाए जा रहे आवासीय भवनों का निर्माण भी शीघ्र एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने पर विकसित किए जा रहे पार्क एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भी जायजा लिया और कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083666
Users Today : 32
Users Yesterday : 28