उद्यमिता को बढ़ावा देने अंचल स्तर तक पहुँचे खगड़िया जिलाधिकारी, ‘उद्योग वार्ता’ के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

खगड़ियाउद्योग की राह, समृद्धि की चाह के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से बिहार सरकार के उद्योग विभाग के तत्वावधान में खगड़िया जिले में ‘उद्योग वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में उद्योग संवर्धन, निवेश को प्रोत्साहन तथा रोजगार सृजन के अवसरों को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता (भा.प्र.से.), जिलाधिकारी, खगड़िया ने की। इस अवसर की विशेष बात यह रही कि जिलाधिकारी स्वयं अंचल स्तर तक पहुँचते हुए गोघरी में स्थानीय युवाओं, उद्यमियों एवं आम नागरिकों से सीधे संवाद किया और उन्हें उद्योग स्थापना एवं स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।

‘उद्योग वार्ता’ के दौरान जिलाधिकारी ने राज्य सरकार की विभिन्न औद्योगिक एवं रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री उद्यमी युवा रोजगार योजना सहित अन्य प्रोत्साहन योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार युवा नौकरी खोजने वाले से आगे बढ़कर नौकरी देने वाले (Job Giver) बन सकते हैं।

कार्यक्रम में उद्योग स्थापना की प्रक्रिया, निवेश के अवसर, अनुदान, ऋण सुविधा, तकनीकी सहयोग और सरकारी सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर स्थानीय उद्यमियों, युवाओं और विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाएँ और जिले के आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

इस अवसर पर उद्योग विभाग के अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। ‘उद्योग वार्ता’ कार्यक्रम को लेकर स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और इसे जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक और प्रेरक पहल बताया गया।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080237
Users Today : 32
Users Yesterday : 45