Uttar Pradesh News: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

झींझक स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा, आत्महत्या या दुर्घटना—जांच में जुटी जीआरपी

Uttar Pradesh News, कानपुर — दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग पर झींझक स्टेशन के पूर्वी छोर पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सिसाही गांव निवासी जय सिंह (पुत्र राम बिलास) की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना ट्रेन चालक द्वारा स्टेशन मास्टर पुष्पेंद्र सिंह को दी गई, जिसके बाद स्टेशन से मेमो भेजे जाने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। प्राथमिक छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की पत्नी सलोनी पति की मौत से बदहवास हो गईं, जबकि मां विजय लक्ष्मी और भाई पंकज व अवनीश का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों ने बताया कि मृतक के पांच माह के मासूम बेटे अनंत के सिर से पिता का साया उठ गया।

मौके पर पहुंचे जीआरपी चौकी प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह (गोविंदपुरी) ने परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। घटना को लेकर स्टेशन पर तरह-तरह की अटकलें लगती रहीं। कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या की आशंका जताई, जबकि परिजन किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं कर सके।

जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा दुर्घटना था या आत्महत्या।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, उत्तर प्रदेश 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080227
Users Today : 22
Users Yesterday : 45