पुरी में हुए त्रैवार्षिक अधिवेशन में संजय कुमार सिन्हा को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी
सहरसा। महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की पावन नगरी पुरी (ओडिशा) में आयोजित के त्रिदिवसीय त्रैवार्षिक अधिवेशन में बिहार के वरिष्ठ श्रमिक नेता को अखिल भारतीय मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से बिहार इकाई में उत्साह और गर्व का माहौल है।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी , प्रदेश उपाध्यक्ष , पंकज कर्ण, बलराम पांडे, सहरसा जिला मंत्री और जिलाध्यक्ष ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कहा कि इस मनोनयन से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
प्रभारी मंत्री शंभू कुमार चौबे ने बताया कि संजय कुमार सिन्हा वर्तमान में भारतीय मजदूर संघ, बिहार प्रदेश के महामंत्री हैं और वर्ष 1989 से संगठन से जुड़े हुए हैं। वे लंबे समय से श्रमिक हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर यह नई जिम्मेदारी दी गई है।
अपने लंबे कार्यकाल में संजय कुमार सिन्हा ने भारतीय डाक लेखा संघ में सहायक मंत्री, प्रांतीय मंत्री और महामंत्री के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ में सचिव और अध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हैं। वे बीएमएस बिहार प्रांत के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं और अप्रैल 2021 से बीएमएस, बिहार प्रदेश के महामंत्री पद पर कार्यरत हैं।
उल्लेखनीय है कि इसी अधिवेशन में अधिवक्ता को भारतीय मजदूर संघ के विधि प्रकोष्ठ का सदस्य भी बनाया गया है, जिससे संगठन के कानूनी पक्ष को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, सहरसा
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 30
Users Yesterday : 28