सौढ़ उत्तरी पंचायत में युद्ध स्तर पर बन रही फार्मर आईडी

सरकार की प्राथमिकता में शामिल रजिस्ट्री कार्य, लक्ष्य पूरा करने का सख्त निर्देश

खगड़िया। परबत्ता प्रखंड के सौढ़ उत्तरी पंचायत स्थित विवाह भवन में किसानों की फार्मर आईडी युद्ध स्तर पर बनाई जा रही है। सरकार की प्राथमिकता में शामिल इस अभियान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संतोष कुमार पंडित और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार ने परबत्ता आईटी भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप हर हाल में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार और बीएलओ शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि बिहार सरकार की यह महत्वपूर्ण पहल किसानों को एकीकृत प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है। फार्मर आईडी में किसान का नाम, पिता का नाम, भूमि की खाता-खेसरा संख्या, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जैसी आवश्यक जानकारियां दर्ज की जा रही हैं।

बीएलओ शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि इस आईडी के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल बिक्री तथा कृषि अवसंरचना फंड जैसी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

अभियान के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संतोष कुमार पंडित, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार, बीएलओ शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, पंकज कुमार, राजकिशोर कुमार, नवीन कुमार, रामविनोद साह, श्रवण कुमार साह, जयप्रकाश रजक, कृषि सलाहकार बैकुंठ कुमार, गोपालजी, ज्योतिष रजक, अमित कुमार एवं पंचायत सेवक पंकज कुमार सहित कई कर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083628
Users Today : 22
Users Yesterday : 28