चीफ पोस्टमास्टर जनरल एम.यू. अब्दाली ने किया उद्घाटन, विशेष आवरण का विमोचन
गया जी। आर्ट गैलरी भवन में शुक्रवार को दो दिवसीय भव्य डाक टिकट प्रदर्शनी सह सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल एम.यू. अब्दाली ने किया।

उद्घाटन अवसर पर एम.यू. अब्दाली ने कहा कि डाक टिकट केवल पत्र-प्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक उपलब्धियों, महापुरुषों और महत्वपूर्ण घटनाओं के जीवंत दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि एक छोटा-सा डाक टिकट देश की अस्मिता, परंपरा और गौरवशाली इतिहास को समेटे रहता है। प्रदर्शनी के माध्यम से युवा पीढ़ी अतीत से जुड़ने के साथ-साथ कला, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी आत्मसात करती है।
‘बोधिपेक्स–2026’ के अवसर पर कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विशेष आवरण (स्पेशल कवर) का भव्य विमोचन रहा। आयोजन के दौरान फिलेटली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और नए डाक टिकट खातों के पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने सुमधुर संगीत और मनोहारी नृत्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के लिए ‘सिट एंड ड्रॉ’ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों, युवा संग्रहकर्ताओं और आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
यह आयोजन गया, जहानाबाद और आसपास के क्षेत्रों में फिलेटली के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ। कार्यक्रम का संचालन गया मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक अंशुमान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मेयर बीरेन्द्र कुमार पासवान, मगध प्रमंडल आयुक्त के सचिव सुनील कुमार, चितरंजन कुमार, जानवी कुमारी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 17
Users Yesterday : 55