सामग्री मद के 12 हजार रुपये नहीं देने पर शिक्षा सेवक को प्रताड़ित करने का आरोप

साक्षरता डीपीओ पर धमकी और मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जिला प्रशासन से जांच की मांग

दैनिक बिहार पत्रिका | सुपौल। सुपौल जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें एक तालीमी मरकज शिक्षा सेवक ने साक्षरता डीपीओ प्रवीण कुमार पर मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाया है।

शिक्षा सेवक का आरोप है कि सामग्री मद के 12 हजार रुपये नहीं देने के कारण साक्षरता डीपीओ प्रवीण कुमार उनसे नाराज हो गए और इसके बाद से लगातार उन्हें परेशान किया जा रहा है। आरोप के अनुसार डीपीओ द्वारा कई शिक्षा सेवकों से 12 हजार रुपये लेकर केवल दो से तीन हजार रुपये का सामान दिया गया। जब एक शिक्षा सेवक ने इसका विरोध किया तो डीपीओ उनके खिलाफ कार्रवाई की धमकी देने लगे।

बताया गया कि शिक्षा सेवकों के एक व्हाट्सएप ग्रुप में वर्ष 2023 में हुई मानदेय वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने के संबंध में चर्चा हो रही थी। इसी दौरान एक शिक्षा सेवक ने अपनी राय रखते हुए लिखा कि वे कार्यक्रम में काली पट्टी बांधकर अपनी मांग रखेंगे। इस पर डीपीओ प्रवीण कुमार नाराज हो गए और फोन कर कथित रूप से घर से उठवा लेने तथा एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी।

शिक्षा सेवक का कहना है कि रात भर एसएचओ और एसडीपीओ के माध्यम से फोन करवाकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और थाने में बुलाने की धमकी भी दी गई। उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई संदेश नहीं लिखा जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो।

पीड़ित शिक्षा सेवक ने जिला प्रशासन को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि जिले में शिक्षा सेवकों को उपलब्ध कराई गई सामग्री की जांच कराई जाए।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081662
Users Today : 5
Users Yesterday : 52