Bihar News: भाजपा नेत्री पम्मी सिंह सम्मानित

Bihar News, गया। गया शहर के हरिदास सेमिनरी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रक्तदान सम्मान समारोह में भाजपा की गया जिला उपाध्यक्ष पम्मी सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और शहीद भगत सिंह के वंशज अमित कुमार ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।

समारोह में समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पम्मी सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पम्मी सिंह हमेशा समाजसेवा के कार्यों में तत्पर रहती हैं और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आती हैं।

इस दौरान यह आशा व्यक्त की गई कि वे आगे भी समाज के लिए इसी तरह कार्य करती रहेंगी और महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी जरूरत के समय मदद उपलब्ध कराती रहेंगी। कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083658
Users Today : 24
Users Yesterday : 28