Khagaria News, खगड़िया। जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के तीसरे दिन वर्ग 3 से 8 तक के छात्रों की गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संचालित की जा रही है।
केंद्राधीक्षक संजय कुमार पासवान और शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि यह परीक्षा 19 मार्च तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 17 मार्च को प्रथम पाली में वर्ग 3 से 5 तक के छात्रों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय पाली में वर्ग 6 से 8 तक के छात्रों की अंग्रेजी की परीक्षा ली जाएगी।
इसके बाद 18 मार्च को प्रथम पाली में वर्ग 6 से 8 तक के छात्रों की विज्ञान विषय की परीक्षा तथा द्वितीय पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 19 मार्च को वर्ग 1 और 2 के छात्रों की प्रथम पाली में गणित की मौखिक परीक्षा तथा द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की मौखिक परीक्षा ली जाएगी।
परबत्ता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
परीक्षा संचालन में प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान, शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, ममता कुमारी, रंजू कुमारी, राजन भारती, शैलेन्द्री पाल, सरिता कुमारी, मोहम्मद हयात परवेज, तमन्ना तबस्सुम तथा अंकित कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, संवाददाता
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 17
Users Yesterday : 28