Spiritual Event: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया। जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत दहमा खैरी खुटहा पंचायत के बेनहर गांव में बुधवार को असंग देव महाराज का दो दिवसीय सत्संग श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण और गुरु वंदना के साथ किया गया।
इस अवसर पर ऑल रिपोर्टर्स यूनियन ऑफ नेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, सरपंच नीरज सिंह, भूपेंद्र कुमार, मनीष कुमार, रंजीत कुमार, शिक्षक नीरज शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, पूर्व मुखिया सहित कई गणमान्य लोगों ने असंग देव महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी एवं अलौली प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अपने प्रवचन में असंग देव महाराज ने मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य, गुरु के महत्व और सही मार्ग पर चलने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसका सही उपयोग तभी संभव है जब व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग पर चलकर संयम, सेवा और सदाचार को अपनाए।
उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग धन, पद और प्रतिष्ठा की दौड़ में मानसिक शांति खो रहे हैं। ऐसे में सत्संग और गुरु का सान्निध्य ही मनुष्य को सही दिशा दिखा सकता है। साथ ही उन्होंने लोगों को हँसने और दूसरों को हँसाने की कला अपनाने की सीख दी और अपने प्रवचन के दौरान कई उदाहरणों के माध्यम से लोगों को हँसाते हुए संदेश दिया।
युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि गुरु केवल धार्मिक उपदेश देने वाले नहीं होते, बल्कि वे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं, जो अज्ञानता से निकालकर ज्ञान के मार्ग पर ले जाते हैं।
वहीं अरुणोदय सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने महाराज की हँसाने की कला की सराहना करते हुए कहा कि इससे “हँसो इंडिया” जैसे अभियान को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि हँसना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है और इसके लिए किसी खर्च की आवश्यकता नहीं होती।
प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार ने कहा कि समाज में बढ़ती दूरियां और तनाव का कारण आध्यात्मिक मूल्यों से दूरी है। यदि लोग सत्संग और अध्यात्म की ओर लौटें तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।
कार्यक्रम के आयोजन में नागो यादव, जयप्रकाश चौधरी, रामाकांत चौधरी, कमलदेव चौधरी, रंजीत कुमार, अवधेश कुमार, रवि कुमार, ध्रुव चौधरी, रामप्रकाश यादव, राम बालक शर्मा, रामरतन चौधरी, अशोक चौधरी, पुलिस साह सहित कई लोगों का सहयोग रहा।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"









Users Today : 14
Users Yesterday : 25