इंग्लिस मोड़ ने जीता रोमांचक सेमीफाइनल, अब फाइनल में मिनहाज इलेवन से भिड़ंत

कटोरिया (बांका):‌ घोरमारा प्रीमियर लीग (जीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लिस मोड़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए असलम इलेवन बलियामहरा को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। हाई-स्कोरिंग और रोमांच से भरपूर इस मुकाबले ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिस मोड़ ने निर्धारित 14 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रॉविन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 21 गेंदों में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक चौके और छक्के शामिल रहे।

रॉविन ने गेंदबाजी में भी अहम योगदान देते हुए 3 ओवर में 27 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जिससे विरोधी टीम पर दबाव बना रहा। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन ने मैच में निर्णायक भूमिका निभाई।

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी असलम इलेवन बलियामहरा की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम निर्धारित 14 ओवर में 148 रन पर सिमट गई और मुकाबला गंवा बैठी।

इस जीत के साथ इंग्लिस मोड़ ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां अब उसका मुकाबला मिनहाज इलेवन कटोरिया से होगा। फाइनल मुकाबला 6 अप्रैल (सोमवार) को सुबह 11 बजे घोरमारा खेल मैदान में खेला जाएगा।

आयोजन समिति के सदस्य मो. इल्ताफ अंसारी ने जानकारी दी कि विजेता टीम को 21 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 16 हजार रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

मैच में अंपायर की भूमिका इल्ताफ अंसारी और इंतेखाब अंसारी ने निभाई, जबकि स्कोरिंग आदम ने और कमेंट्री आजाद ने की। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य इल्ताफ अंसारी, इवलाख अंसारी, शाहरुख अंसारी, जाबिर अंसारी, शकलेन अंसारी, नियाज अंसारी, अंसार अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: दिलावर अंसारी, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083599
Users Today : 21
Users Yesterday : 25