बिहार का हर युवा, छात्र और महिला मुख्यमंत्री के प्रति ऋणी: उत्तम कुशवाहा

गया: पटना स्थित 1 अणे मार्ग में मुख्यमंत्री आवास पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री से जदयू के युवा नेता सह मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के करीब दो दशकों के कार्यकाल को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताते हुए आभार प्रकट किया।

मुलाकात के दौरान उत्तम कुशवाहा ने ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया की प्रतीक स्वरूप भगवान बुद्ध से जुड़े बोधिवृक्ष का पत्ता भेंट किया, जिसे देखकर मुख्यमंत्री काफी प्रसन्न हुए। इस अवसर पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि बिहार को ‘जंगलराज’ से निकालकर आधुनिक और विकसित राज्य बनाने में मुख्यमंत्री का सबसे बड़ा योगदान रहा है।

उत्तम कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने “न्याय के साथ विकास” के अपने संकल्प को धरातल पर उतारा है। आज बिहार में आधारभूत संरचना के साथ-साथ मानव विकास के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिसकी चर्चा राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार का हर युवा, छात्र और महिला मुख्यमंत्री के कार्यों के प्रति खुद को ऋणी मानती है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे बिहार को छोड़कर न जाएं, क्योंकि राज्य की जनता उन्हें ही नेतृत्व में देखना चाहती है।

उत्तम कुशवाहा ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में परिस्थितियां बनती हैं तो को मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी जा सकती है, क्योंकि उनकी सादगी और सरलता उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाती है।

अंत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सपनों का समृद्ध और विकसित बिहार बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और जद(यू) संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने हेतु समर्पित रहेंगे।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078074
Users Today : 5
Users Yesterday : 64