बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन युवक गंभीर—देवघर रेफर

चांदन (बांका)। चांदन–देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार की देर शाम एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। यह हादसा पीएचडी पानी टंकी के समीप करीब 7:30 बजे हुआ, जहां टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घायलों की पहचान सुखनियां गांव निवासी विकास कुमार (18), बैजनाथ कुमार (19) और मुस्कान कुमार (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक किसी जरूरी काम से अपने गांव से चांदन बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने नियंत्रण खो दिया और सीधे बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। यहां ऑन ड्यूटी डॉ. नीरज कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की एक और घटना ने तीन परिवारों को संकट में डाल दिया है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, संवाददाता

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078217
Users Today : 18
Users Yesterday : 15