पटना । बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नए मंत्री के रूप में डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने शुक्रवार को विभागीय कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विभाग के सचिव जय सिंह, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक सुभर्ष भगत, भू-अर्जन निदेशालय के निदेशक कमलेश कुमार सिंह, अपर सचिव अजीव वत्सराज, डॉ. महेंद्र पाल, उप सचिव संजय कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी मणिभूषण किशोर, नवाजिश अख्तर, आईटी मैनेजर आनंद शंकर समेत विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यभार संभालने के बाद मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता लाने, भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आम लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 20
Users Yesterday : 25