खगड़िया। रेल यात्रियों के अधिकार, सुविधाओं और उनकी ज्वलंत समस्याओं को लेकर लगातार संघर्षरत रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति, पूर्वोत्तर बिहार को अब एक नई मजबूती और नई दिशा मिली है। समिति के केंद्रीय संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने नगर परिषद निवासी एवं सदर विधायक बबलू कुमार मंडल के कार्यालय प्रभारी संतोष कुमार साह को संगठन का केंद्रीय सह-संयोजक एवं मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। इस महत्वपूर्ण मनोनयन से रेल यात्रियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठन से जुड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
मनोयन की घोषणा करते हुए केंद्रीय संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने कहा कि संतोष कुमार साह संगठन के एक सक्रिय, कर्मठ, संघर्षशील और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले साथी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संतोष कुमार साह रेल यात्रियों की समस्याओं, संगठन की मांगों एवं संघर्ष के मुद्दों को मजबूती के साथ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
वहीं नवमनोनीत केंद्रीय सह-संयोजक एवं मीडिया प्रभारी संतोष कुमार साह ने कहा कि संगठन ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों की समस्याओं का समाधान, बेहतर सुविधाओं की मांग तथा आम यात्रियों की आवाज़ को मजबूती देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने अपने अभिभावक तुल्य केंद्रीय संयोजक सुभाष चंद्र जोशी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के हर आंदोलन और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा, ताकि आम रेल यात्रियों को उनका अधिकार मिल सके।
इधर संतोष कुमार साह के मनोनयन पर सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शुभकामना देने वालों में प्रमुख रूप से उमेश ठाकुर, किरणदेव यादव, मधुवाला देवी, तितली भारती एवं चम्पा राय शामिल हैं। सभी ने विश्वास जताया कि संतोष कुमार साह के नेतृत्व में रेल यात्रियों की आवाज़ और अधिक बुलंद होगी तथा संगठन नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर होगा।
रिपोर्ट: नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 10
Users Yesterday : 24