खगड़िया/परबत्ता। खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी एवं 1857 की क्रांति के प्रमुख शिल्पकार की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन “जरा याद करो कुर्बानी” अभियान के तहत किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम में नाना साहब के योगदान को याद किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नाना साहब पेशवा का जन्म 19 मई 1824 को महाराष्ट्र के वेणुग्राम में हुआ था। उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका और देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि नाना साहब का जीवन देशभक्ति, साहस और आत्मसम्मान की मिसाल है।

शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि नाना साहब पेशवा सही मायनों में मां भारती के सच्चे सपूत थे। अंग्रेजों द्वारा दत्तक पुत्र के रूप में मान्यता नहीं दिए जाने के बावजूद उन्होंने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष जारी रखा। उन्होंने बताया कि नाना साहब ने , , तथा अज़ीमुल्ला खां के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ रणनीति तैयार की थी।
उन्होंने आगे कहा कि जीवन के अंतिम दिनों में नाना साहब नेपाल के घने जंगलों में चले गए, लेकिन अंग्रेजों की अधीनता स्वीकार नहीं की। अंग्रेजों ने उन पर भारी इनाम घोषित किया, फिर भी वे कभी उनके हाथ नहीं आए। उनका संघर्ष आज भी देशवासियों को राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान, शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, निरंजन Kumar, रामविनोद साह, रामलाल पंडित, मीनाक्षी कुमारी सहित विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नाना साहब के जीवन और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com






Users Today : 16
Users Yesterday : 17