सकरोहर गांव में चोरों का आतंक, दो घरों में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप

खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरोहर गांव में शुक्रवार की अहले सुबह चोरी की दो बड़ी घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई। चोरों ने गांव के दो घरों को निशाना बनाते हुए नगदी समेत सोना-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पहली घटना सकरोहर गांव के वार्ड नंबर 11 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अरुण सिंह के घर में उस समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, जब घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। चोरों ने घर के दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे दो बक्सों को चोरी कर लिया। इसके बाद चोर बक्सों को घर के पीछे स्थित केलाबाड़ी में ले गए और उसे तोड़कर उसमें रखे करीब 30 हजार रुपए नकद सहित सोना एवं चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब घर के सदस्य नींद से उठकर नीचे आए। गृहणी ने कमरों का ताला टूटा देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग जुट गए। मामले की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और घर के पीछे केलाबाड़ी से टूटे हुए दोनों बक्सों को बरामद किया।

वहीं दूसरी घटना गांव के वार्ड नंबर 12 में हुई। यहां चोरों ने हैरानी की बात यह रही कि घर के सदस्य कमरे में सोए हुए थे, बावजूद इसके चोर कमरे में घुस गए और वहां रखा बक्सा चोरी कर लिया। चोर बक्से को घर से दूर एक बगीचे में ले गए और उसे तोड़कर उसमें रखे सोने एवं चांदी के जेवरात गायब कर दिए। पीड़ित की पहचान वार्ड नंबर 12 निवासी शोभित शाह के रूप में हुई है।

घटना को लेकर बेलदौर थाना अध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। हालांकि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले में समुचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट : नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083561
Users Today : 8
Users Yesterday : 24