खगड़िया जिले में अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ लगातार मोर्चा खोल चुकी गोगरी की “लेडी सिंघम” कही जाने वाली ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई कर इलाके में हड़कंप मचा दिया है। महेशखूंट थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में 39 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है।
यह कार्रवाई महेशखूंट चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सहरसा जिले के नौहट्टा निवासी अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप के अलावा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
शुक्रवार शाम आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि खगड़िया पुलिस नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और किसी भी सूरत में ऐसे धंधेबाजों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तस्कर के तार बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल और खगड़िया के कुछ इलाकों से भी जुड़े होने की जानकारी मिली है, जिसकी गहन जांच की जा रही है।
इलाके में लगातार सक्रियता, त्वरित कार्रवाई और अपराधियों पर शिकंजा कसने की वजह से एसडीपीओ साक्षी कुमारी की पहचान अब आम लोगों के बीच “लेडी सिंघम” के रूप में बन चुकी है। हत्या, लूट, शराब और नशा तस्करी जैसे मामलों में लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल है, जबकि आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है।
इस छापेमारी टीम में महेशखूंट थाना प्रभारी मिथलेश कुमार, पुलिस पदाधिकारी पूजा भारती, उमेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, गोगरी
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 5
Users Yesterday : 137