अमरपुर (बांका)। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार की संध्या करीब पांच बजे अमरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लेकर पर्व को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि बकरीद मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण पर्व है और इसे शांति एवं सामाजिक सौहार्द के वातावरण में मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड में है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।
थानाध्यक्ष ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस प्रशासन को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके और क्षेत्र में भाईचारा कायम रहे।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की बात कही।
इस मौके पर मुखिया सदानंद मंडल, नरोत्तम तिवारी, उपप्रमुख महेश मंडल, सांसद प्रतिनिधि मृत्युंजय शर्मा, मोहम्मद जफरुल, मोहम्मद असगर, मोहम्मद सज्जाद उर्फ बबलू समेत कई जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: दिलावर अंसारी, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com









Users Today : 4
Users Yesterday : 103