खगड़िया | बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार शाम चार बजे बेलदौर के आदर्श थाना भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी अमित कुमार ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी गुरुवार को होने वाले बकरीद पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना एवं आपसी भाईचारा कायम रखना था।

बैठक में पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित घटना को रोकने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से सुझाव भी लिए और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।

अंचल अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड में है। मुस्लिम बहुल इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
वहीं थानाप्रभारी अजीत कुमार सिंह ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस प्रशासन को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक में राजस्व अधिकारी सतनारायण झा, दिघौंन पैक्स अध्यक्ष आजाद आलम, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रंजन राज, जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय कुमार अशोक हितैषी, सेवानिवृत्त दफेदार मोहम्मद जियाउद्दीन, चोढ़ली मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद किस्मत, मोहम्मद मुर्शीद आलम, हाफिज उमर अब्दुल्ला, मोहम्मद सुल्तान आलम, मोहम्मद आजम, गफ्फार शाह तथा जेडीयू युवा नेता विजय कुमार यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट : नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com









Users Today : 4
Users Yesterday : 103