त्रिवेणीगंज में बकरीद पर्व को लेकर एसडीएम-एसडीपीओ ने की शांति समिति की बैठक

एसडीएम ,एसडीपीओ ने की दोनो समुदाय से भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल ने त्योहार मनाने की अपील

त्रिवेणीगंज/सुपौल। आगामी बकरीद (ईद-उल-अज़्हा) पर्व को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार की अध्यक्षयता में अनुमंडल सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीपीओ विभाष कुमार, डीसीएलआर संस्कार रंजन, अस्पताल मैनेजर अदीब अहमद,‌बीडीओ सदरुल हसन मौजूद थे।

इस बैठक में हिंदू, मुस्लिम सहित सभी समुदायों के प्रबुद्ध प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जहां त्योहार को आपसी समन्वय से मनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि बकरीद का त्योहार मुख्य रूप से त्याग, कुर्बानी, भाईचारे और गहरे सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है।

उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से पुरजोर अपील की कि इस पावन और पवित्र अवसर पर सभी लोग पूर्व की भांति आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।कानून-व्यवस्था और सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग पर बात करते हुए एसडीएम अभिषेक कुमार ने सख्त लहजे में चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाह पर बिल्कुल ध्यान न दें और न ही इसे आगे फॉरवर्ड या शेयर करें। अफवाह फैलाने वाले या सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ बेहद सख्त और त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुर्बानी प्रात:कालीन नमाज के बाद दी जाती है, जिसका कोई समय सीमा तय नहीं होती है।

निर्धारित तिथि के अनुसार तीन दिन और यानी 29 मई तक कुर्बानी देने की संभावना रहती है। इसे देखते हुए पर्व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ मनाएं। विदित हो कि प्रतिबंधित पशुओं का वध वर्जित है। कुर्बानी के बाद अपशिष्ट अवशेष को यंत्र तंत्र न फेंके, जिसके कारण विधि- व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बकरीद पर्व के एक दिन पहले से लेकर एक दिन बाद तक छोटी-सी-छोटी सूचना मिलने पर भी अधिकारी को सूचित करते हुए थाना प्रभारी स्वयं स्थल पर जाकर स्थिति को सामान्य बनायें रखना सुनिश्चित करेंगे।

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम, डीएसपी विभाष कुमार

सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए एसडीपीओ विभाष कुमार ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहेगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।

उन्होंने जनता से सहयोग मांगते हुए कहा कि किसी भी संवेदनशील मुद्दे पर सभी लोग संयम बनाए रखें और यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना सीधे थाना या एसडीएम साहब को और हमको दें।प्रतिनिधियों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन, प्रशासन की पहल को सराहा बैठक में मौजूद विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अनुमंडल प्रशासन की इस अग्रिम और सकारात्मक पहल की खुलकर सराहना की।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को आश्वस्त करते हुए कहा कि त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र सदैव से एक बेहद शांतिप्रिय शहर रहा है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलकर हर त्योहार मनाते आए हैं। इस बार भी बकरीद का पर्व पूरी तरह हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा, जिसमें प्रशासन को जनता का पूरा सहयोग मिलेगा।

रिपोर्ट: पप्पू आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

079447
Users Today : 2
Users Yesterday : 196