खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सांसद राजेश वर्मा ने पथ निर्माण मंत्री को सौंपा मांग पत्र

पटना/खगड़िया। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के विकास, बेहतर सड़क संपर्क और वर्षों से लंबित महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से सांसद राजेश वर्मा ने सोमवार को पटना में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र एवं विभाग के प्रधान सचिव पंकज पाल से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने खगड़िया जिले से जुड़ी छह महत्वपूर्ण सड़क एवं पुल परियोजनाओं की स्वीकृति को लेकर विस्तृत मांग पत्र सौंपा।

मुलाकात के दौरान सांसद राजेश वर्मा ने खगड़िया के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लंबित योजनाओं की आवश्यकता और जनहित से जुड़े पहलुओं को विस्तारपूर्वक रखा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले में आवागमन की सुविधा मजबूत होगी, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

सांसद ने जानकारी देते हुए बताया कि पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र एवं प्रधान सचिव पंकज पाल ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और इन परियोजनाओं पर त्वरित सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

मांग पत्र में शामिल प्रमुख परियोजनाएं

बागमती नदी पर नवादा घाट पुल निर्माण

चौथम प्रखंड अंतर्गत बागमती नदी पर नवादा घाट में प्रस्तावित आरसीसी पुल निर्माण के संशोधित डीपीआर को शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति देने की मांग की गई। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

आगर घाट पुल निर्माण

अलौली प्रखंड की चेराखेरा पंचायत स्थित कोशी नदी के आगर घाट पर पुल निर्माण की स्वीकृति मांगी गई। यह पुल अलौली और सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करेगा और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देगा।

गौशाला रोड से डेंगराही पुल तक सड़क निर्माण

खगड़िया जिला मुख्यालय के गौशाला रोड से सोनमनकी घाट, झीमा एवं सर्वजीता होते हुए डेंगराही पुल तक सड़क निर्माण की स्वीकृति की मांग की गई। साथ ही सोनमनकी से सुगरकोल पुल तक सड़क निर्माण के लिए फिजिबिलिटी क्लीयरेंस देने का अनुरोध किया गया।

महेशखूंट NH-31 से अगुआनी घाट मार्ग का चौड़ीकरण

लगभग 29 किलोमीटर लंबे महेशखूंट NH-31 से अगुआनी घाट मार्ग के चौड़ीकरण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। सांसद ने बताया कि महेशखूंट से रजिस्ट्री मोड़ तक सड़क का डीपीआर पहले ही विभाग को सौंपा जा चुका है।

खगड़िया-समस्तीपुर पथ का विस्तार

लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए खगड़िया से परिहारा तक लगभग 19 किलोमीटर लंबी सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर से बढ़ाकर 7.5 मीटर करने का अनुरोध किया गया। सांसद ने बताया कि इस कार्य के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है।

खगड़िया-दरभंगा संपर्क मार्ग चौड़ीकरण

खगड़िया से अलौली होते हुए दरभंगा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के खगड़िया-अलौली खंड को भी 5.5 मीटर से बढ़ाकर 7.5 मीटर चौड़ा करने की मांग की गई, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।

सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं खगड़िया जिले की “लाइफलाइन” हैं। इनके पूरा होने से जिले के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों में काफी सहूलियत होगी।

अंत में सांसद ने खगड़िया की जनभावनाओं को गंभीरता से सुनने और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देने के लिए पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र एवं प्रधान सचिव पंकज पाल का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, पटना 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

079449
Users Today : 4
Users Yesterday : 196