70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार

चिकन चौक के पास सड़क और नाले के अभाव में लोगों का चलना हुआ मुश्किल, बारिश में घरों से निकलना भी बना चुनौती

गोगरी (खगड़िया)। गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-30 स्थित बायपास रोड (चिकन चौक के समीप) के लोगों का वर्षों पुराना सड़क निर्माण का सपना आज भी अधूरा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब 70 वर्षों से इस इलाके में रहने के बावजूद आज तक सड़क और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। बरसात शुरू होते ही पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है और सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय निवासी शंकर रजक ने बताया कि सड़क के दोनों ओर गहरे गड्ढे हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलना तक जोखिम भरा हो जाता है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं रोजाना कीचड़ और जलभराव के बीच आवागमन करने को मजबूर हैं। कई बार लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।

सिर्फ आश्वासन, नहीं शुरू हुआ निर्माण कार्य

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से सड़क निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही मिल रहा है। कभी जल्द काम शुरू होने की बात कही जाती है तो कभी कुछ महीनों का समय मांगा जाता है, लेकिन आज तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया। न तो पक्की सड़क बनी और न ही जल निकासी के लिए नाला बनाया गया।

सांसद और विधायक से लगाई गुहार

इलाके के लोगों ने खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा एवं परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य से सड़क की स्थिति का जल्द निरीक्षण कराने और प्राथमिकता के आधार पर सड़क एवं नाला निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह सड़क हजारों लोगों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग है, लेकिन बदहाल स्थिति के कारण हर दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने लोगों से भी इस मुद्दे को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, जिससे जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित हो सके।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081788
Users Today : 89
Users Yesterday : 42