Mumbai Indians ने सनराइडर्स को 14 रन से हराया, लगातार तीसरा मैच जीता

Mumbai Indians won

बिहार पत्रिका डिजिटल, Mumbai Indians won : कैमरन ग्रीन के पहले आईपीएल अर्धशतक और दबाव के क्षणों में अर्जुन तेंदुलकर के शानदार 20वें ओवर की मदद से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के मैच में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। ग्रीन (40 गेंद में नाबाद 64 रन ) और तिलक वर्मा (17 गेंद में 37 रन ) की आक्रामक पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट पर 192 रन बनाये । जवाब में सनराइजर्स 19.5 ओवर में 178 रन ही बना सके जो पांच मैचों में उनकी तीसरी हार थी ।

सनराइजर्स के लिये इस कठिन पिच पर मयंक अग्रवाल ने 41 गेंद में 48 और हेनरिच क्लासेन ने 16 गेंद में 36 रन बनाये । क्लासेन की पारी ने मुंबई को दबाव में ला दिया था । दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने लेग स्पिनर पीयूष चावला के एक ओवर में चौके और छक्के समेत 21 रन निकाले ।

सनराइजर्स को आखिरी पांच ओवर में 60 रन चाहिये थे । मार्को जानसेन ( छह गेंद में 13 रन ) और वाशिेंगटन सुंदर (छह गेंद में दस रन ) ने मैच को रोमांचक बना दिया लेकिन सुंदर को खराब रनिंग का खामियाजा भुगतना पड़ा ।

आईपीएल में अपना दूसरा ही मैच खेल रहे तेंदुलकर ने नयी गेंद से दो ओवर डाले और आखिरी ओवर भी फेंका जब सनराइजर्स को 20 रन की जरूरत थी । तेंदुलकर ने फुल लैंग्थ गेंद डाली और एक विकेट भी लिया । इससे पहले मुंबई के लिये ग्रीन और वर्मा के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 18 गेंद में 28 और ईशान किशन ने 31 गेंद में 38 रन बनाये।बीस वर्ष के वर्मा ने 17 गेंद में 37 रन बनाये जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे । बीच के ओवरों में मुंबई की रनगति धीमी हो गई थी लेकिन वर्मा की पारी ने उसे अच्छा स्कोर दिया ।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082732
Users Today : 13
Users Yesterday : 26