बिहार पत्रिका डिजिटल, Female Sumo Wrestler Biopic : बॉलीवुड में इस समय निर्माता निर्देशक सच्ची घटनाओं और असल प्रेरणादायी लोगों पर फिल्में बनाने पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब देश की पहली और इकलौती महिला सूमो पहलवान हेतल दवे की कहानी को पर्दे पर उकेरा जा रहा है। अगर आपको सूमो पहलवान के बारे ज्यादा जानकारी नहीं है तो बता दें।
आपने 90 के दशक की मशहूर अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’ तो देखी ही होगी। जिसमें अक्षय कुमार जूही चावला से शादी करने के लिए पैसे जुटाने के लिए सूमो पहलवान से लड़ते हैं।
बता दें, ‘सूमो’ , जापानी कुश्ती को कहा जाता है। क्या आप भारत की इकलौती महिला सूमो पहलवान के बार में जानते हैं ? अगर नहीं तो आज जरुर जा जाएंगे। क्योंकि जल्द ही बड़े पर्दे पर ‘सूमो दीदी’ नाम की अपकमिंग बायोपिक आने वाली है। जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। बता दें इस बायोपिक में हेतल दवे का रोल अभिनेत्री श्रीयम भगनानी निभाने वाली है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 14
Users Yesterday : 26