IPL 2023 Match Fixing पर मोहम्मद सिराज का चौंकाने वाला खुलासा

IPL 2023 Match Fixing

बिहार पत्रिका डिजिटल, IPL 2023 Match Fixing : आईपीएल 2023 में जिस तरह से हर मैच में हाई स्कोर बन रहा है, इसको लेकर आपके मन में संदेह होगा। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आईपीएल के मैच फिक्स हो। वहीं फिक्सिंग की खबरों के बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने खुलासा किया है कि IPL की सट्टेबाजी में एक ड्राइवर ने पैसे गंवाने के बाद उनसे संपर्क किया है।

सिराज ने इस बात की जानकारी बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई (ACU) को दी है। सिराज ने बताया कि उसने पिछले मैच में भारी पैसा हारने के बाद उनकी टीम की अंदरुनी जानकारी के लिए उनसे संपर्क किया था। गौरतलब है कि IPL 2023 के मुकाबले 31 मार्च से शुरू हुए हैं और 28 मई तक चलेंगे। T20 में पहले भी सट्‌टेबाजी के आरोप लग चुके हैं।

बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, ‘‘जिसने सिराज से संपर्क किया वह सटोरिया नहीं था। वह मैचों पर सट्टा लगाने का आदी हैदराबाद का एक ड्राइवर था। उसने काफी पैसा गंवा दिया था इसलिये उसने अंदरूनी जानकारी के लिये सिराज से संपर्क किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सिराज ने तुरंत इसकी सूचना दी। उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया है और विस्तार से जानकारी का इंतजार है।’’

3 खिलाड़ी फंस चुके हैं

बता दें कि IPL में पहले भी सट्‌टेबाजी के आरोप लग चुके हैं और इसमें 3 खिलाड़ी भी फंस चुके हैं। एस श्रीसंत, अंकित चौहाण और अजीत चंडिला पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे थे। ये तीनों राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते थे। आरोप लगने के बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में बीसीसीआई ने तीनों पर बैन भी लगाया गया था। सीएसके के अधिकारी गुरुनाथ मयप्पन भी मई 2013 में सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे। इसके बाद बीसीसीआई ने एंटी करप्शन यूनिट बनाने का फैसला किया था।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082755
Users Today : 9
Users Yesterday : 27