आपका वोट नहीं आशीर्वाद मांगने आए हैं, पिछले 50 सालों की जमी हुई काई को छुड़ाने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं : प्रशांत किशोर

Prashant Kishore Padyatra

बिहार पत्रिका डिजिटल, (Prashant Kishore Padyatra) : जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नेताओं का चेहरा देख कर वोट देना बंद कीजिए और अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट दीजिए।

नेता आकार कहते हैं कि देश के लिए वोट दीजिए, जाति के लिए वोट दीजिए, बिहार के लिए वोट दीजिए लेकिन हम कह रहे हैं कि एक बार आप अपने बच्चों के लिए वोट दीजिए, बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट दीजिए।

यही बताने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। हम आप से वोट नहीं मांग रहे हैं, न ही हम चंदा मांग रहे हैं। हम आप से मांगने आए हैं आपका आशीर्वाद, जिस काम को हम करने के लिए सोच हैं वो बहुत मुश्किल काम है। पिछले, 195 दिन से चल रहे हैं अभी 40 हजार गाँव में जाना है, अगले डेढ़ साल और चलना है। इसके लिए आपके आशीर्वाद की जरूरत है ताकि पिछले 50 साल की जमी हुई काई को छुड़ा सकें और बिहार की दुर्दशा को सुधारा जा सके।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082733
Users Today : 14
Users Yesterday : 26