बिहार पत्रिका डिजिटल, Corona Case Update 20 April : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आज फिर दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कि आज सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंंटों में देश में कोरोना के कुल 12,591 मरीज सामने आए और इस दौरान 40 मरीजों की मौत हो गई।
एक्टिव केस 65 हजार के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में आज सामने आए 12,591 कोविड केस बीते 8 माह में सबसे ज्यादा हैं। इसके साथ ही एक्टिव यानी सक्रिय (अस्पतालों में उपचाराधीन) केस अब 65 हजार के पार हो गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 65,286 हो गई है।
19 अप्रैल को कुल 10,542 मामले दर्ज किए गए थे
देश में कल यानी 19 अप्रैल को कोरोना के कुल 10,542 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं 18 अप्रैल को 7,633, जबकि 17 अप्रैल को 9,111 मामले सामने आए थे। कोरोना वायरस से 40 लोगों की मौत के बाद महामारी की शुरुआत से अब मृतकों की संख्या बढ़कर 5 लाख 31 हजार 230 हो गई है। कोरोना के कुल मामले में 4 करोड़ 48 लाख हो गए हैं। वहीं अब तक कुल 4 करोड़ 42 लाख 61 हजार 476 लोग इससे रिकवर हो चुके हैं।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"





Users Today : 28
Users Yesterday : 91