लंदन जाने वाली थी अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर, इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोका

Amritpal wife Kirandeep Kaur

बिहार पत्रिका डिजिटल, (Amritpal wife Kirandeep Kaur) : खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को आज लंदन जाने से रोक दिया। वह सुबह करीब 11.40 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची थी और डेढ़ बजे की फ्लाइट से उसे लंदन जाना था, लेकिन एयरपोर्ट से ही उसे हिरासत में ले लिया गया।

वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल की पत्नी किरणदीप को गुरुवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोका है। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अफसर उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

किरणदीप सुबह 11.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। वह एयर इंडिया की जिस AI117 फ्लाइट से जाने वाली हैं, वह 2.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट से टेकऑफ करेगी।

सूत्रों के मुताबिक किरणदीप ने इमिग्रेशन अफसरों को कहा कि वह माता-पिता से मिलने जा रही है। उसके खिलाफ भारत में कोई केस भी दर्ज नहीं है। हालांकि उसे किसी तरह से अंडरटेकिंग लेकर जाने दिया जाएगा या नहीं, इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।

उनका पति खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है। उस पर NSA के तहत केस दर्ज किया गया है। किरणदीप NRI है। उस पर भी ब्रिटेन में बब्बर खालसा से संबंध होने और फंडिंग के आरोप लगे हैं। किरणदीप ने इन आरोपों को नकार दिया है। भारत आने के सवाल पर उन्होंने कहा था- मैं भारत में कानूनी तौर पर रह रही हूं। मैं यहां 180 दिन रह सकती हूं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083006
Users Today : 28
Users Yesterday : 91