पीके का तेजस्वी यादव पर सबसे बड़ा हमला, बोले – राजद से ज्यादा अपराध करने वाले और अपराधी लोग देश की किसी पार्टी में नहीं, तेजस्वी यादव को किसी विषय का ज्ञान नहीं है

Jan Suraj Padayatra 201th day

बिहार पत्रिका डिजिटल, (Jan Suraj Padayatra 201th day) : जन सुराज पदयात्रा के 201वें दिन की शुरुआत भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत चक बफापुर बांन्थु पंचायत स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। उसके बाद प्रशांत किशोर ने जिले के पत्रकारों के साथ संवाद किया। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ बफापुर बांन्थु पंचायत से पदयात्रा के लिए निकले।

आज जन सुराज पदयात्रा हुसैन खुर्द करहरी, रसूलपुर कोरिगांव होते हुए गरौल प्रखंड के पिरोई समसुद्दीन पंचायत स्थित आरएलएस कॉलेज ग्राउंड, प्रेमराज में रात्रि विश्राम के लिए पहुंची। आज प्रशांत किशोर वैशाली के अलग-अलग गांवों में पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच गए। उनकी स्थानीय समस्याओं को समझ कर उसका संकलन कर उसके समाधान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने की बात कही। दिनभर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने 1 आमसभाओं को संबोधित किया और 5 पंचायत के 10 गांवों से गुजरते हुए 10.6 किमी की पदयात्रा तय की।

राजद से ज्यादा अपराध करने वाले और अपराधी लोग देश की किसी पार्टी में नहीं, तेजस्वी यादव को किसी विषय का ज्ञान नहीं है: प्रशांत किशोर

जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली के भगवानपुर प्रखंड में मीडिया संवाद के दौरान तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोगों को मूर्ख समझा जाता है, लेकिन क्या तेजस्वी यादव मुझसे अच्छा इंग्लिश, फ्रेंच बोल सकते हैं? प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव हमसे अच्छा भोजपुरी बोलेंगे क्या? लेकिन तेजस्वी को ना इंग्लिश आती है और ना ही ठीक से भोजपुरी बोलनी आती है।

उन्होंने जीवन में कुछ पढ़ा नहीं है और किसी भी विषय का कोई ज्ञान नहीं है। जब जनता तेजस्वी से रोजगार के बारे में पूछती है तो वो कहते हैं कि भाजपा को रोको और यह बोलकर वह लोगों को मुर्ख बनाते हैं। आप कहते हैं कि शराब माफिया और बालू माफिया बहुत ज्यादा हो गए हैं तो तेजस्वी कहते हैं कि जातीय जनगणना करवा रहे हैं। ये काम करते नहीं है बस नए नए मुद्दों पर अपनी बात रख कर बहानेबाजी करते रहते हैं।

जातीय जनगणना के माध्यम से समाज को बांटने का प्रयास कर इसका राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश मात्र है: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने जातीय जनगणना के सवाल पर बोला कि मैंने पहले ही दिन से कहा है कि किसी भी तरह की जनगणना या सर्वे से ऐसी कोई भी जानकारी जिससे सरकार के पास समाज के बारे में बेहतर जानकारियां आएं, उसको हो जाना चाहिए।

जनगणना या सर्वे हो जाने मात्र से स्थिति में सुधार नहीं आएगा। दलितों की जनगणना लगातार होती आई है फिर भी दलित आज सबसे बदहाल स्थिति में हैं। बिहार में जनगणना होगी उनमें एक अच्छी बात ये है कि विभिन्न जातियों की स्थितियों की जानकारी मिलेगी। बिहार आज देश में सबसे गरीब राज्य है, इसकी जनगणना तो पहले ही हो गई है तो इसमें क्यों सुधार नहीं हो रहा है। यदि जनगणना हो जाने से स्थिति सुधार जाती तो अब तक पूरे भारत में से गरीबी खत्म हो जाती। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के माध्यम से समाज में जातीय विद्वेष फैलाना, लोगों को लड़ाना और एक दूसरे को बांटने का प्रयास है।

नीतीश कुमार की बेवकूफी और अहंकार के चलते आज सैकड़ों लोग जहरीली शराब के कारण मौत के शिकार हो रहे: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि जो जनगणना 2011 में हुई है उस आँकड़े को जारी किया जाना चाहिए। उसमें कोई कमी है तो उस पर चर्चा होनी चाहिए। उसके बाद से नीतीश कुमार भाजपा के साथ सरकार में भी रहें लेकिन उन्होंने उन आंकड़ों को जारी नहीं किया और किसी ने नीतीश कुमार से पूछा भी नहीं की ये आँकड़े क्यों जारी नहीं हुए।

यदि भाजपा जनगणना के आँकड़े जारी नहीं करने दे रही थी तो नीतीश कुमार ने भाजपा को क्यों नहीं छोड़ा, लेकिन जब भाजपा नीतीश कुमार की जगह नया मुख्यमंत्री बनाने लगी तो भाजपा को छोड़कर जातीय जनगणना कराने जा रहे हैं। बिहार के जो मुद्दे हैं उन पर नीतीश कुमार काम नहीं कर रहे हैं। बिहार में बच्चों के पढ़ने के लिए व्यवस्था नहीं है उस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नीतीश कुमार की बेवकूफी और अहंकार की वजह से आज सैकड़ों लोग जहरीली शराब पीने की वजह से मौत के शिकार रहे हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080721
Users Today : 13
Users Yesterday : 199