नेपाल के बारा जिला में संसदीय उप चुनाव को लेकर 72 घंटे सील रहेगा बार्डर

Nepal Border Sealed

बिहार पत्रिका डिजिटल, मोतिहारी (Nepal Border Sealed) : पूर्वी चंपारण जिले से सटे नेपाल के बारा जिला में अगामी 23 अप्रैल को होने वाले संसदीय उप चुनाव को लेकर 72 घंटे बार्डर सील रहेगा।इसकी जानकारी देते हुए गुरुवार को नेपाल के बारा जिला के प्रमुख सहायक जिलाधिकारी कृष्ण प्रसाद आचार्य एवं एसपी होविंद्र बोगटी ने बताया कि चुनाव को शांति पूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त रूप से संपन्न कराने को ले कर पूरी तैयारी की गई है।इसके लिए बारा जिला से जुड़े इंडो नेपाल बार्डर को सील किया जायेगा।

इस दौरान इंडो नेपाल बॉर्डर पर कड़ी चौकसी के साथ दोनो देश के जवान अपने अपने सीमा क्षेत्र में ज्वाइंट पेट्रोलिंग करेगे।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति व चुनाव आयोग द्धारा इस चुनाव में सुरक्षा को देखते हुए नेपाल सेना के परिचालन की अनुमति दी है। वहीं भारतीय क्षेत्र में सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल व बिहार पुलिस को भी सहयोग करने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है,कि नेपाल के बारा जिला के संसदीय क्षेत्र संख्या 2 के सांसद राम सहाय यादव के हाल ही में हुए चुनाव में नेपाल के उप राष्ट्रपति चुने जाने के बाद यह सीट रिक्त हो गया है। जिस पर अगामी 23 अप्रैल को उप चुनाव होना है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080721
Users Today : 13
Users Yesterday : 199