Death of Dr. Upendra Prasad Tiwari: नहीं रहे डॉक्टर उपेन्द्र प्रसाद तिवारी,अगुवानी गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

बिहार पत्रिका डिजिटल, खगड़िया Death of Dr. Upendra Prasad Tiwari:  परबत्ता प्रखंड के कुल्हड़िया निवासी सह सीएचसी परबत्ता के पूर्व चिकित्सक डॉक्टर उपेन्द्र प्रसाद तिवारी का असामयिक निधन सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया, वे 67 वर्ष के थे। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार की रात उनके पैतृक गांव कुल्हड़िया पहुंचा, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमर पड़ी थी। जबकि बुधवार की सुबह उनकी अर्थी सजी और उनके पार्थिव शरीर को सीएचसी परबत्ता भी लाया गया । जहाँ चिकित्सा प्रभारी डॉ धर्मेंद्र कुमार चौधरी समेत डाक्टर राजीव रंजन, डॉ सुशील कुमार मिश्रा, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रवण कुमार, लैब टेक्नीशियन मनोरंजन पंडित,भवेश कुमार,सुमित कुमार, विभाष कुमार समेत अन्य कर्मियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए। जिसके उपरांत उनका पार्थिव शरीर दाह संस्कार कराने हेतु अगुवानी गंगा घाट पहुंचे, जहां उनके बड़े पुत्र आईपीएस अधिकारी राजतिलक रौशन द्वारा मुखाग्नि दिए जाने के पश्चात पंचतत्व में विलीन हुए। उनके निधन से चिकित्सा जगत समेत स्थानीय लोगों में शोक की लहर व्याप्त है।

वही उनके निधन पर पूर्व प्रमुख सुनीता देवी और समाजिक कार्यकर्ता अविनाश कुमार चौधरी उर्फ भोली ने डॉक्टर उपेन्द्र प्रसाद तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में गरीबों का मसीहा व सर्व प्रिय डॉक्टर उपेन्द्र प्रसाद तिवारी अब नहीं रहे।

ज्ञातव्य हो कि वे 67 वर्ष के थे उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। डॉ उपेन्द्र प्रसाद तिवारी अपनी सेवा पूर्व में परबत्ता सीएचसी में भी दे चुके हैं। उनके बड़े पुत्र राज तिलक रौशन आईपीएस अधिकारी है। जबकि एक पुत्री स्वर्णिम स्वर्ण चिकित्सक है और एक पुत्री डॉक्टर सुप्रिया स्वर्ण मेडिकल कॉलेज में व्याख्याता है। साथ ही उनके एक पुत्र विशाल भूषण विदेश में इंजीनियर के पद पर कार्यरत उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है । वे चर्चित चिकित्सक और मधुर भाषी थे। डॉ. उपेंद्र प्रसाद तिवारी खगड़िया सदर अस्पताल एवं गोगरी रेफरल अस्पताल में भी अपनी सेवा दिए थे।

वहीं परबत्ता विधायक विधायक डॉ संजीव कुमार ने शोक जाहिर करते हुए कहा कि वे योग्य चिकित्सक थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और ऐसी दुख की घड़ी परिवार वालों को सहने की सहन शक्ति दें । इनके निधन की सूचना सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इतना ही नहीं खगड़िया बेगुसराय विधान पार्षद राजीव कुमार सिंह कहा कि डॉक्टर उपेंद्र तिवारी काफी नेक दिल इंसान थे। जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।

अंततः उनके निधन पर परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी, मुखिया राहुल कुमार, स्मृति कुमारी, राम विनय कुमार आदि ने शोक जताया है। विधायक डॉ संजीव कुमार ने शोक जाहिर करते हुए कहा कि वे योग्य चिकित्सक थे भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और ऐसी दुख की घड़ी परिवार वालों को सहने की सहन शक्ति दे। वहीं उनके शव यात्रा में जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव, गौछारी पंचायत के मुखिया शंभू चौरसिया, कुल्हिरिया पंचायत के पूर्व सरपंच रामाश्रय तिवारी, सीपीएम के अंचल मंत्री नवीन चौधरी, जनार्दन कुमार आदि शामिल थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083006
Users Today : 28
Users Yesterday : 91