Covid-19 Cases Update : 24 घंटे में आए 10 हजार से ज्यादा नए मामले

Covid-19 Cases Update

बिहार पत्रिका डिजिटल, Covid-19 cases Update : भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में  लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। वायरस एक बार फिर लोगों के अंदर अपना डर पैदा कर रहा है। हालत ये हो गए है कि एक दिन में 10 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज हो रहे हैं। गुरुवार को हुए कोरोना टेस्ट में 11,692 नए मामले सामने आए हैं। ये पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए हैं।

एक्टिव मामलों की संख्या 66 हजार के ऊपर

केंंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 11,692 नए मामलों से  देश में एक्टिव मामलों की संख्या 66 हजार को पार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि देश में शुक्रवार सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 66 हजार 170 तक पहुंच गए हैं।

क्यों बढ़ रहे मामले?

दरअसल, इस बार ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट XBB1.16 कोरोना के बढ़ते मामलों का कारण बताया जा रहा है। राज्यों में बढ़ते मामलों के पीछे इसी सब वेरिएंट का हाथ बताया जा रहा है। यही वजह है कि अब सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर रही है।

क्या है कोरोना का सब वेरिएंट?

बता दें XBB 1.16 सब वेरिएंट हाई इफेक्टिव रेट के साथ एक हाई ट्रांसमिसिबल वेरिएंट है। सब वेरिएंट में अमीनो एसिड और न्यूक्लियोटाइड स्पेस पर म्यूटेशन होता है। यह म्यूटेशन इब्रिड इम्युनिटी से बचने की क्षमता देता है।

जानें इसके लक्षण

XBB.1.16 के लक्षण की बात करें तो इसमें आपको दो दिनों तक तेज बुखार रहना, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, तेज सिरदर्द, ठंड लगना, पेट में दिक्कत होगी। ये सभी लक्षण इतने आम हैं कि आपको महसूस भी नहीं होगा कि आप इस वेरिएंट से पीड़ित हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082868
Users Today : 7
Users Yesterday : 20